jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

3 january: सारिका ने बताया सूरज और पृथ्‍वी की बदलती दूरी का विज्ञान

बुधवार (3 जनवरी) की सुबह जब कोहरे और ठिठुरन भरी थी तब आप सोच रहे होंगे कि सूर्य काश पास होता और कुछ गरमाहट देता , लेकिन वास्‍तविकता यह है कि सूर्य सचमुच में पृथ्‍वी के सबसे पास था । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सूरज और पृथ्‍वी की बदलती दूरी का विज्ञान बताते हुये जानकारी दी कि पृथ्‍वी सूर्य की परिक्रमा अंडाकार पथ मे करती है । इस कारण यह साल में एक दिन सूर्य के सबसे पास आती है और एक दिन सबसे दूर ।

सारिका ने बताया कि बुधवार 3 जनवरी को सुबह 6 बजकर 8 मिनिट पर पृथ्‍वी सूर्य के सबसे पास के बिंदु पर थी । यह दूरी घटकर 14 करोड 71 लाख 632 किमी रह गई थी । इसे पेरिहेलियन बिंदु पर आना कहते हैं । पास आने पर भी उत्‍तरीगोलार्द्ध के स्‍थानों पर सूर्य की तुलना में झुकाव होने के कारण सूर्य की किरणें इस समय तिर‍छी पड़ रही हैं इसलिये ठंडक का अहसास हो रहा है ।

सूर्य 5 जुलाई को पृथ्‍वी से सबसे दूर के बिंदु पर होगा जिसे अपहेलियन बिंदु पर आना कहते हैं ।उस समय सूर्य की दूरी 15 करोड़ 20 लाख किमी से भी अधिक हो जायेगी ।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि पेरिहेलियन कब होगा यह बदलता रहता है । हर 58 साल मे इसमे एक दिन का अंतर आ जाता है । सन 6430 में यह 21 मार्च को सूरज के पास आया करेगी ।

तो पास आये सूरज की गर्मी पर विजय पाती शीतलता का उठाइये आनंद।

– सारिका घारू @GharuSarika