jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

30 किलो डायनामाइट से उड़ा दी 75 लाख की टेस्ला कार, सर्विस से खुश नहीं था ये शख्स

फिनलैंड में टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के प्रति एक ग्राहक की अजीब सी चिढ़ सामने आई, जहां टेस्ला मॉडल S सेडान कार के मालिक ने 30 किलो डायनामाइट से अपनी महंगी इलेक्ट्रिक सेडान कार को उड़ा दिया। कार के मालिक Tuomas Katainen टेस्ला कंपनी की सर्विस से परेशान था। टेस्ला कंपनी को इनोवेशन और नई तकनीक के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में टेस्ला कंपनी को सॉफ्टवेयर, ऑटोपायलट में खामियों का सामना करना पड़ा है।
Tesla Model S इलेक्ट्रिक सेडान के मालिक Tuomas Katainen ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को खरीदा था। Tuomas का कहना है कि कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दिखने वाले मल्टीपल एरर कोड में खराबी आ गई थी और इसे ठीक कराने के लिए उसने कई बार टेस्ला सर्विस सेंटर में चक्कर लगाए लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिर में उसे बताया गया है कि बैटरी पैक को बदले बिना सेडान की मरम्मत नहीं होगी और इसकी कीमत भी करीब 17 लाख देना होगी।

- Install Android App -

2013 में खरीदी थी कार
Tuomas ने यह इलेक्ट्रिक कार साल 2013 में खरीदी थी और अब करीब 8 साल पुरानी हो चुकी थी। कंपनी ने बैटरी के लिए कोई वारंटी नहीं दी थी। ऐसे में परेशान होकर Tuomas Katainen ने 30 किलो डायनामाइट लगाकर अपनी कार में ब्लास्ट कर दिया। विस्फोट करने से पहले कार मालिक ने कार में टेस्ला के मालिक व CEO एलन मस्क की एक डमी भी कार में रखी थी।

 

विस्फोट के बाद काफी खुश था Tuomas Katainen
Tuomas कार में विस्फोट के बाद काफी खुश लग रहा था और उसने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जो खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार भारत में भी जल्द लॉन्च होने वाली है। भारत में इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है।