jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

4 साल की मासूम ने 9 माह बाद जीती कोविड-19 से जंग, अस्पताल ने दी शानदार विदाई

coronavirus कोरोना महामारी ने हालांकि ज्यादातर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन कुछ मासूम बच्चे भी इस महामारी की चपेट में आए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चार साल की मासूम बच्ची कोरोना महामारी से ठीक होने पर अस्पताल से विदा हो रही है और अस्पताल का स्टॉफ भी खुशी-खुशी उसे विदा कर रहा है। कोरोना से जंग जीतने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्ची का भव्य स्वागत किया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मासूम बच्ची को अस्पताल से विदा किया।

बच्ची को 9 माह तक चला इलाज

वायरल हो रहे वीडियो में आप जिस मासूम सी बच्ची को देख रहे हैं, उसका नाम है स्टेला मार्टिन, जो बीते 9 माह से कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही थी। हाल ही में स्टेला मार्टिन को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मेक्सिको हॉस्पीटल से घर भेज दिया गया। खुद अस्पताल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्ची की विदाई का यह वीडियो पोस्ट किया था, जो अब धीरे-धीरे दुनियाभर में वायरल हो गया है।

- Install Android App -

अस्पताल के लिए भावुक कर देने वाला पल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्ची को अस्पताल से विदा किया जा रहा था तो वह पल अस्पताल के कर्मचारियों के लिए काफी भावुक कर देना वाला था। वीडियो में बच्ची को व्हीलचेयर पर ले जाते समय स्वास्थ्यकर्मी अभिनंदन और तालियों से स्वागत करते देखे जा सकते हैं। अस्पताल के मुताबिक कोविड-19 से सख्त संघर्ष के बाद 4 वर्षीय मासूम अस्पताल छोड़ रही है। स्टेला पिछले साल अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आई थी, उसने 5 महीनों से ज्यादा समय बाल चिकित्सा ICU में बिताया और अक्टूबर में सीटीएच एक्यूट सर्विस में पहुंची।

गंभीर अस्थमा की मरीज है बच्ची

अस्पताल ने बताया कि मासूम स्टेला मार्टिन अस्थमा की मरीज है और बीते साल अप्रैल में पीठ दर्द की शिकायत के बाद कोरोना संक्रमण का पता चला। तब अस्थमा की समस्या से पीड़ित लोगों में कोरोना वायरस गंभीर लक्षण दिखा रहा था। जांच में यह भी पता चला कि स्टेला की रीढ़ की हड्डी में सूजन थी। बच्ची की मां ने बताया कि कोविड-19 का संक्रमण होने के चलते उसके स्पाइनल सिस्टम में काफी परेशानी आई थी और कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर कोमा में चली गई थी। इस विपत्ति के समय में बच्ची के पिता भी कोरोना संक्रमित हो गए थे और ज्यादा गंभीर होने पर मासूम स्टेला के पिता की मौत हो गई थी।