jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

50000 के रिकॉर्ड स्‍तर तक पहुंचकर गिरे सोने के दाम, जानिये आज क्‍या है बाजार का हाल

Gold Rate : गुरुवार को 50 हजार रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद सोना आज सस्‍ता हो गया है। इसके दामों में 17 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद अब वायदा बाजार में सोने का भाव 48 हजार 861 रुपए हो गया है। यह दाम एमसीएक्‍स एक्‍सचेंज पर 5 अगस्‍त के लिए प्रति दस ग्राम का अनुमानित है। 5 अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर MCX पर 30 रुपये की गिरावट के साथ 49 हजार 008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड में थी। गुरुवार को घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इधर, चांदी के घरेलू वायदा दामों में शुक्रवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.28 फीसद या 144 रुपये की बढ़त के साथ 51,235 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड में थी। बीते सत्र में गुरुवार को चांदी की घरेलू हाजिर कीमत 52 हजार 930 रुपये प्रति किलो थी।

घरेलू बाजार में बढ़ी सोने की मांग

- Install Android App -

राष्ट्रीय राजधानी में सोना गुरुवार को पहली बार 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर गया। ग्लोबल बाजारों में पीली धातु के प्रति निवेशकों की दीवानगी के चलते घरेलू बाजार में भी इसकी खूब मांग रही। इसी वजह से दिन के कारोबार के आखिर में सोना 232 रुपये के उछाल के साथ 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों में भी सोना आठ वर्षों के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सिक्का निर्माताओं और संस्थागत खरीदारों के दम पर गुरुवार को चांदी के भाव में भी 1,275 रुपये का उछाल दर्ज किया गया। इस उछाल के बाद चांदी का बंद भाव 52,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ग्लोबल निवेशक पीली धातु को निवेश के सबसे सुरक्षित तरीके के रूप में देख रहे हैं।