jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

56000 के रिकॉर्ड स्‍तर के पार पहुंचा सोना, चांदी 78000 तक, बाजार में अगले सप्‍ताह यह है संभावना

सोने मेंं साल 2006 के बाद सप्ताह मे सबसे बड़ी तेज़ी देखी गई और सोना 2700 रुपय प्रति दस ग्राम तेज़ हो कर 56200 के स्तरों को छू चुका है। बड़े और सुरक्षित निवेश के लिए बढ़ती मांग के बीच उच्चतम स्तर बनाने का रिकॉर्ड जारी है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं तथा केंद्रीय बैंकोंं द्वारा अधिक प्रोत्साहन और अमेरिकी-चीन तनाव के कारण कीमती धातुओं मे तेज़ी बनी रहने की संभावना है। घरेलू वायदा चांदी सप्ताह मे 13000 रुपये प्रति किलो तक तेज़ हुई है और 78000 प्रति किलो के स्तर को छू लिया है। कॉमेक्स चांदी 30 डॉलर प्रति औंस तथा सोना 2073 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गए है। व्हाइट हाउस और डेमोक्रेटिक वार्ताकार सप्ताह के अंत तक एक अंतिम बड़े पैमाने पर वायरस राहत पैकेज पर घोषणा कर सकते है। सोने और चांदी की उपभोक्ता मांग ऊंचे भाव होने से मांग लगातार घटी है लेकिन बड़े फंड खरीदी और कीमती धातुओं के ईटीएफ में लेवाली से बाजार में तेजी जारी है।

पिछले सप्ताह अमेरिकी बेरोज़गारी के दावे और आइएसएम नॉन मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़े बेहतर दर्ज किये गए लेकिन एडीपी नॉन फार्म एम्प्लॉयमेंट के आंकड़े निराश रहे जिससे सोना-चांदी के भाव तेज़ हुए। अमेरिका से जारी पैरोल के मासिक आंकड़े भी मजबूत दर्ज किये गए जिससे सप्ताह के अंत मे कीमती धातुओं के भाव मे दबाव देखा गया। घरेलु वायदा सोना पिछले सप्ताह 5 प्रतिशत तथा चांदी 17 प्रतिशत तक तेज़ हुई है। डॉलर तीन सप्ताह से 75.50-74.80 रुपये के दायरे में बना हुआ है।

- Install Android App -

आगामी संभावना : इस सप्ताह अक्टूबर वायदा सोने के भाव तेज़ रह सकते है और इसमे 54400 रुपये के निचले स्तर पर समर्थन तथा 57000 रुपये के ऊपरी स्तर पर प्रतिरोध है। चांदी सितंबर वायदा के भाव तेज़ रहने की संभावना है और इसमें 73500 रुपये पर समर्थन और 78000 रुपये पर प्रतिरोध है।

प्रमुख आंकड़े: इस सप्ताह अमेरिका से जारी होने वाले प्रमुख आंकड़े जिनमे, मंगलवार को पीपीआई, बुधवार को सीपीआई, गुरुवार को बेरोज़गारी के दावे, तथा शुक्रवार को रिटेल सेल्स और कंस्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़े प्रमुख है।