jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

रायपुर: गोदावरी पॉवर फैक्ट्री में दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हो गया है। यहां औद्योगिक क्षेत्र सिल्टारा स्थित हीरा ग्रुप के गोदावरी पॉवर और इस्पात लिमिटेड में अचानक भारी ब्रिक्स वॉल यानी ईंट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्री नारायण अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

6 मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था. ऐसे में बड़ी संख्या में ईंट की भारी ब्रिक्स वॉल थी, जो अचानकर गिर गई। ईंट की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 12 मजदूर इसके नीचे दब गए। इनमें से 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए श्री नारायण अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

6 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आशंका जताई जा रही है।

प्लांट में बड़ी संख्या में परिजन मौजूद
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर मृतकों और घायलों के परिवार- रिश्तेदार जमा हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में कई बार बड़ी लापरवाही देखी गई है। यहां मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराया जाता है। इस हादसे का कौन जिम्मेदार होगा।