jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 17 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे नगर सरकार

मकड़ाई समाचार टिमरनी। जिले की टिमरनी नगर परिषद के चुनावों को लेकर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। पहले हुए आरक्षण में पिछड़े वर्ग के आरक्षित वार्डों में एक वार्ड कम हुआ है। इस बार महिलाओं के लिए 8 वार्ड आरक्षित हुए हैं। वहीं 17 हजार से अधिक मतदाता अपने लिए नगर की सरकार चुनेंगे।

नगर परिषद टिमरनी ने वार्ड आरक्षण की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बड़ोले की अध्यक्षता और तहसीलदार ऋतु भार्गव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा और आम नागरिकों, जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में की। टिमरनी नगर परिषद में पहले की गणना अनुसार कुल 17348 मतदाता हैं। जिनमें 8687 महिला और 8539 पुरुष शामिल है।

- Install Android App -

नगर परिषद में भाजपा की गायत्री विजय गोयल काबिज हुई थी। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया था। फिलहाल आगामी चुनाव को लेकर भाजपा से पांच और कांग्रेस से एक नाम की चर्चा जोरों पर है। अब अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदार सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वार्ड नाम पहले अब
तिरक्यान बाबा वार्ड SC महिला SC महिला
इंदिरा वार्ड SC पुरुष SC मुक्त
स्टेशन वार्ड अनारक्षित OBC महिला
दुर्गा चौक वार्ड OBC अनारक्षित महिला
नेहरू वार्ड OBC OBC महिला
हनुमान वार्ड अनारक्षित महिला अनारक्षित मुक्त
ठाकुर बाबा वार्ड ST ST मुक्त
गांधी चौक वार्ड अनारक्षित महिला अनारक्षित मुक्त
रामपुरा वार्ड सामान्य पुरुष OBC मुक्त
भैरोबाबा वार्ड अनारक्षित महिला अनारक्षित मुक्त
गढ़ी वार्ड OBC महिला अनारक्षित महिला
शक्तिमाता वार्ड सामान्य पुरुष अनारक्षित मुक्त
शीतलामाता वार्ड OBC महिला अनारक्षित महिला
हरदुल वार्ड सामान्य पुरुष अनारक्षित महिला
डॉ अंबेडकर वार्ड SC महिला SC महिला