jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

MP दुःखद घटना- कुएं में सफाई करने उतरे 6 लोग, 5 की मौत

गांव में कुएं की सफाई करने उतरे 6 लोगों में से 5 की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. मृतकों में तीन सगे भाई शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से ये हादसा हुआ है. एक साथ पांच युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है.

- Install Android App -

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बड़ा हादसा हो गया. घटना बिरसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूतना के गांव कुदान की है। बताया जा रहा है कि गांव में इन दिनों जल संकट बना हुआ है. यहां के एक कुएं में कचरा होने से गांव के युवकों ने सफाई करने का काम तय किया था। सफाई करने छह युवक कुएं में उतरे, लेकिन सफाई के दौरान कुएं के निचले हिस्से में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से सभी युवक बेहोश हो गए. ग्रामीणों ने इन्हें जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला और बिरसा अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार शुरू किया गया है। मरने वालों में तीन सगे भाई थे।.
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सभी मृतक के परिवार को जिला रेडक्रास सोसाइटी से 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. मृतकों के परिवार को शासन के नियमानुसार राहत राशि भी प्रदान की जाएगी. इसके लिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद तत्काल राहत राशि का प्रकरण बनाया जाएगा।. मृतकों की पहचान तामेश्वर बिलसरे (20), पुनीत खुरचंदे (32), पन्नू (28), मन्नु खुरचंदे (20), तीजलाल गोंड़ (28) के साथ एक अन्य को रेफर किया गया है. जिन 5 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें 3 सगे भाई हैं और 2 पड़ोसी हैं. घायल को बिरसा अस्पताल पहुंचाकर पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है।