jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

भ्रष्‍टाचार मामले में राहुल गांधी से ED पूछताछ के खिलाफ बौखलाए कांग्रेसियों ने तेलंगाना में की आगजनी

नेशनल हेराल्‍ड भ्रष्‍टाचार मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ से कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। विगत दो दिनों से देश भर में इस जांच के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस क्रम में आज तेलंगाना में ईडी और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तोड़फोड़ एवं आगजनी भी की गई। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेस नेताओं को अवैध रूप से रखा गया था। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

- Install Android App -

हमारे नेताओं को अस्पतालों में जाना पड़ा, कुछ की पसलियां टूट गई हैं। हम उपराष्ट्रपति-राज्यसभा सभापति के पास अपील करने आए, हमारी रक्षा करना उनका कर्तव्य है। दूसरी तरफ, सचिन पायलट ने कहा आपने पुलिस को कांग्रेस मुख्यालय में घुसते देखा। उन्होंने लाठीचार्ज किया, सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। वरिष्ठ लोगों, विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बर्बरता की गई।

एक महिला सांसद के कपड़े फाड़े गए। इस तरह की कार्रवाई गैरजरूरी है। पुलिस ने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। तीन दिन पहले हमने कहा था कि हम सत्याग्रह करेंगे, हम एक शांतिपूर्ण मार्च चाहते थे – जिसे अस्वीकार कर दिया गया। आज, उन्होंने सुनिश्चित किया कि हम अपना कोई भी विरोध प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हैं। लोकतंत्र में अगर आप बोल नहीं सकते, विरोध नहीं कर सकते तो विपक्ष के रूप में अपना काम कैसे करेंगे?