jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Harda sirali news – 5 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत, एक दिन पहले ही माता पिता गए थे गुजरात

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के सिराली थाना अंतर्गत पिपलपानी गांव से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत पर बने टप्पर मे एक 5 वर्षीय मासूम को करंट लग गया। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि राहुल पिता करण सिंह बारेला खेत में बने टप्पर में खेल रहा था। परिजन खेत में बुआई करने में बिजी थे। इस दौरान वह खेलते हुए खेत में आ गया और वहां पड़े बिजली के तार को पकड़ लिया। मासूम के दादा जाड़सिंह ने बताया कि राहुल के माता-पिता एक दिन पहले ही गुजरात मजदूरी करने गए थे। खेत के बिजली के खंभे से घर की लाइन जुड़ी हुई थी। तार कैसे टूटा इसकी जानकारी नही थी। बच्चे ने तार पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

परिजन उसे निजी वाहन से सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रात होने पर पंचनामा बनाने के बाद शव को मोर्चरी कक्ष में रखवा दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा