jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Harda दुःखद घटना। ऐतिहासिक वोटो से जीत, सरपँच बनने की ख़ुशी कुछ घंटों में मातम में बदली, रात को 12 बजे सो गई महिला सरपंच सुबह नही उठी, गॉव में शोक की लहर

मकड़ाई समाचार हरदा। एक दुःखद घटना हरदा जिले के ग्राम पानतलाई में घट गई। कल शाम को सरपँच पद पर जिस महिला को गॉव के लोगो ने चुना उसका सरपंच बनने के कुछ घण्टो बाद ही दुःखद निधन हो गया। सात साल बाद हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया । कल शाम को चुनाव के परिणाम में किसी को जीत से खुशी तो किसी को हार मिलने से निराशा मिली । वहीं हरदा जिले की टिमरनी जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानतलाई में करीब 365 वोटों से जीतने वाली महिला सरपंच रुकमणी बाई ( 70 ) का जीत के अगले ही दिन निधन हो गया । ग्राम पांनतलाई की आवास कालोनी में रहने वाले नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे राजेश सरियाम ने बताया कि गांव के सभी लोगों के सहयोग से उनकी मां रुकमणी बाई को सरपंच पद के लिए खड़ा किया था । जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है ।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के आसपास खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग बातचीत कर घर में सो रहे थे । जब सुबह उठकर देखा तो मां की मृत्यु हो चुकी थी । राजेश ने बताया कि उन्हें बीपी और गैस की समस्या रहती थी । वहीं उनकी मां और वे खुद गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है । उन्होंने कहा कि उनकी मां सरपंच पद पर जीत गई थी तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था । लेकिन उनके अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है । मृतका के दो बेटे राजेश ओर मुकेश एवं एक बेटी है वहीं पति का पहले ही निधन हो गया ।