मकड़ाई समाचार हरदा। अब मीडिया प्रतिनिधि नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही अपना मोबाइल फोन, कैमरा एवं वीडियो कैमरा ले जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आफिसर नगर पंचायतों को निर्देश दिये है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर में बनाये गये मीडिया सेन्टर तक मीडियाकर्मी द्वारा मोबाईल, कैमरा, वीडियो कैमरा ले जाये जा सकेंगे। जारी निर्देशों में कहा गया है कि मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल में मोबाईल, कैमरे और वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाईल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।
ब्रेकिंग
