jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

युवक ने क्लिनिक में छात्रा से किया दुष्कर्म,शादी से इंकार करने पर पुलिस ने भेजा जेल

मकड़ाई समाचार जबलपुर|खमरिया थाना क्षेत्र निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा को कांचघर घमापुर निवासी अमन झा अपने चाचा के क्लीनिक में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद करीब तीन साल तक वह शादी का झांसा देते हुए छात्रा का दैहिक शोषण करता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।खमरिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी छात्रा वर्ष 2020 में कक्षा 11वीं पढ़ती थी। तब उसकी अमन झा से दोस्ती थी। 17 जून 2020 में वह अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। दोपहर में करीब तीन बजे अमन झा उसे अपने साथ घुमाने के बहाने कंचनपुर अधारताल में अपने चाचा के सांई कृपा क्लीनिक (डे केयर सेंटर क्लीनिक) ले गया। क्लीनिक बंद था, अमन ने चाबी से दरवाजा खोला और अंदर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद अब तक करीब तीन साल से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है और अब शादी करने से इंकार करते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Install Android App -