jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

हंडिया:पंडाल से गणेश प्रतिमा चोरी, पुलिस ने नई मूर्ति कराई स्थापित,,,

मकड़ाई समाचार हंडिया। थाना क्षेत्र के ग्राम गौला में पंडाल से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा चोरी हो गई। ग्रामीणों ने पंडाल से प्रतिमा चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि रविवार-सोमवार रात में प्राथमिक शाला भवन गौला के समीप पंडाल में गणेश उत्सव समिति की ओर से रात 2 बजे भजन किए गए। इसके बाद पंडाल में 3 लोग सो रहे थे। सुबह समिति के लोगों ने देखा कि गणेश प्रतिमा गायब है। तब ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर गणेश प्रतिमा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल दूसरी गणेश प्रतिमा लाकर स्थापित कराई। जिन लोगों की ग्रामीणों ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है, उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी आरपी कीर ने बताया कि ग्रामीणों ने जिन तीन लोगों की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। चोरी हुई मूर्ति का अभी तक पता नहीं चला है। नई मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ कराया है।