jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

टाफी का लालच देकर नाबालिक से अश्लील हरकत

राजधानी भोपाल के  कमला नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही बालिका को टाफी का लालच देकर युवक ने अश्लील हरकत की। 

पुलिस ने आरोपित युवक को छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

मकड़ाई समाचार  भोपाल|कमलानगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली सात वर्षीय बालिका पहली कक्षा में पढ़ती है। वह मोहल्ले में कोचिंग में पढ़ने जाती है। शनिवार शाम को लगभग पांच बजे वह अपनी पांच साल की छोटी बहन के साथ पैदल कोचिंग जा रही थी। रास्ते में दुकान पर रुककर वह चाकलेट खरीदने लगी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला रवि काकोडिया दुकान पर पहुंचा। उसने चाकलेट खरीदकर एक-एक चाकलेट बालिकाओं को दी और एक चाकलेट बालिका के बैग में रख दी। इसके साथ ही उसने बालिका के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे गोद में भी उठा लिया। इतना ही नहीं, वह बालिकाओं के साथ कोचिंग क्लास तक पहुंचा।

- Install Android App -

कोचिंग में शिक्षक से बोला कि मैं इसका अंकल हूं। अब इन्हें लेने-छोड़ने आया करूंगा। युवक के हाव-भाव देखकर शिक्षक को शंका हुई। उसने युवक के वहां से जाने के बाद घटना के बारे में फोन पर बालिका की मां को बताया। मां, कोचिंग क्लास पहुंची। उसने बेटी से पूछा तो उसने युवक द्वारा चाकलेट देने के बहाने से गलत ढंग से छूने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने रवि काकोडिया को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक पहले भी बालिकाओं के साथ गलत हरकत कर चुका है।