jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

HARDA NEWS : प्रॉपर्टी ब्रोकर से 2 लाख रुपये मांगने का आरोप, नही देने पर की मारपीट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के बस स्टैंड पर स्थित एक लाज पर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से मारपीट व दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली टी आई राकेश गौर ने बताया कि प्रॉपर्टी ब्रोकर निमिष  अग्रवाल के साथ दो लाख रुपये की मांग व मारपीट की गई है। फरियादी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह है मामला

- Install Android App -

फरियादी निमिष अग्रवाल गर्ग मेडिकल हरदा निवासी जो वर्तमान में भोपाल में प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते है। वह बस स्टैंड में एक लाज में पिछले 8 दिनों से रुके हुए थे। 17 सितंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे वह लॉज के कमरे में रुके थे। तभी मेरी पहचान के मेरे दोस्त कुनाल कुचवंदिया व कमलेश यादव वह वहां पर रुके कुछ देर बाद साथ में शराब पी। फिर बातों बातों में उसके बाद कमलेश यादव बोला मुझे 2 लाख की जरूरत है। मना करने पर दोनो ने मेरे साथ मारपीट की गई। कमलेश यादव ने चाकू के मुठ की सिर में मार दिया। और सिर में चाकू मारने पर खून निकलने लगा। मुझे माँ बहन की गंदी-गंदी गालियां दी गई। इसी बीच लाज मालिक के द्वारा बीच बचाव किया गया। दोनो आरोपी जाते-जाते कहकर गए पैसे नही देगा तो जान से खत्म कर देंगे। रिपोर्ट करता हु कार्यवाही की जाये।

पुलिस ने किया आरोपियो को गिरफ़्तार
फरियादी श्री अग्रवाल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ अपराध 0492/22 धारा 327,294, 323,506,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया मंगलवार दोपहर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।