jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

हरदा; जिला जेल में एक दिवसीय कथा का आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। आज 25 सितम्बर, 2022 को चारूवा गौशाला समिति के सौजन्य से  जेल पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पं. श्री संजय कृष्ण व्यास जी महाराज द्वारा संगीतमय मधुर भजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न प्रसंगों पर अमृत कथा वाचन किया। बंदियों ने दो घंटे भावविभोर होकर संतसंग का लाभ लिया । वासुदेव एवं देवकी के कठिन तप व भजन से भगवान को कारागार में प्रकट होना पडा। क्रोध एवं नषा मनुष्य का पतन करा देता है, क्योंकि अधिकतर लोग इसकी चपेट में आ जाते है। इसलिए कथा को आत्मसात कर मन मस्तिष्क में अधिक से अधिक समय भगवान का ध्यान एवं भजन कर अपने जीवन को सतकर्मो द्वारा सुखमय बनाकर फलीभूत करें।
कार्यक्रम में उनके साथ समिति के श्री शिवनारायन साध, श्री महेश राजपूत, श्री दशरथ सिंह पटेल, श्री नारायण, श्री रामनाथ राजपूत, श्री दर्षनसिंह गहलोद, श्री हरिओम सांगुले, श्रीमती रानू पटेल एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा । श्री एमएस रावत, जेल अधीक्षक द्वारा पं. श्री व्यास महाराज एवं चारूवा गौशाला समिति का आभार व्यक्त किया गया।