jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

कमिश्नर्स-कलेक्टर्स की बैठक में CM ने की कानून व्यवस्था की समीक्षाः कहा- शराबियों और दुराचारियों के खिलाफ हो कार्रवाई, पीकर गदर मचाने का हक किसी को नहीं

मकड़ाई समाचार भोपाल। कमिश्नर्स और कलेक्टर्स की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सीएम के सख़्त तेवर देखने को मिले। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। ड्रग्स और करप्शन को लेकर सीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने कहा। सीएम ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करना है। स्कूल, कॉलेज के आसपास, दुकानों पर ड्रग्स की शिकायत मिलती है। ये अभिशाप पूरी तरह से समाप्त करना है, मैं लगातार समीक्षा करूंगा। इनके तार कहां जुड़े हैं,जरूरत पड़ने पर इंटेलिजेंस का भी प्रयोग करें।

- Install Android App -

आरोपी के पकड़े जाने पर एसपी, थानेदार और ऊपर के अधिकारी जिम्मेदार होंगे, उन पर एक्शन लेंगे। कहीं हुक्का लाउंज न चले, तत्काल बंद हो। करप्शन के मामले में जीरो टोरलेंस की नीति अपनाएं। सूची बनाएं, जरूरत पड़ने पर ईओडब्ल्यू (EOW) के छापे भी पड़ें, किसी को छूट नहीं है।