jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या, आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने ली जिम्मेदारी

Kashmiri Pandit: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत जारी है। शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आतंकी संगठन ‘कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स’ ने इसकी जिम्मेदारी ली है।आपको बता दें कि पूरन कृष्ण भट को शोपियां के चौधरी कुंड चौराहे के पास गोली मारी गई। घटना शनिवार सुबह की है। उस समय पूरन कृष्ण भट अपने घर के बाहर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान पहुंचे। सेना ने पूरे इलाके के घेर लिया और हमलावर की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

जम्मू में सड़कों पर उतरे लोग

हाल के दिनों में आतंकियों ने कश्मीर में टारगेट किलिंग का तरीका अपनाया है। निशाना बनाकर गैर-मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। पिछले दिनों ऐसे मामले सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गैर मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया था। ताजा घटनाक्रम के बाद कश्मीरी हिंदुओं में गुस्सा है। यहां लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जम्मू में प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने शोपियां में आतंकवादियों द्वारा पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।