jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

सड़क से अनियंत्रित होकर खेत में घुसी बाइक, दो युवकों की हुई मौत

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बालाघाट/वारासिवनी। जिले के रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकाड़ीघाट से बोनकट्टा मार्ग पर गोलाई में शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सड़क से अनियंत्रित होकर खेत के बंधी में चले जाने से गिर गए, जिसमें सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार विशाल पिता शमनलाल लिल्हारे 19 वर्ष ग्राम ऐरवाघाट निवासी और रवि पिता राजकुमार नगपुरे 20 वर्ष ग्राम नेवरगांव धड़ी निवासी है।बताया जा रहा है कि विशाल लिल्हारे और उसका मौसेरा भाई रवि नगपुरे दोनों ऐरवाघाट से शुक्रवार दोपहर को सावरगांव मड़ई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जिसके बाद वह दोनों बाइक से सवार होकर अपने गांव ऐरवाघाट वापस आ रहे थे।इसी बीच टेकाड़ीघाट से बोनकट्टा मार्ग पर ग्राम टेकाड़ी के पहले ही गोलाई में सड़क से बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर घुस गई।बाइक की रफ्तार अधिक होने से दोनों के गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया ने बताया कि दोनों के शव शुक्रवार शाम को ही बरामद कर लिए गए थे।लेकिन शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।दोनों के शव मर्चुरी में रखवा दिए थे।शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप मर्ग कायम किया है।