jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

सामंथा रुथ प्रभु को हुई ये खतरनाक बीमारी, फोटो शेयर कर बयां किया दर्द

Samantha Prabhu Health Issue : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। समांथा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। सामंथा को मायोसिटिस (Myositis) का पता चला था। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘यशोदा’ (Yashodha) का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस मौके पर सामंथा प्रभु ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

सामंथा रुथ प्रभु ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लिखा कि यशोदा के ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन मिला। ये प्यार और जुड़ाव मैं आपके साथ साझा करती हूं। मुझे जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की ताकत देता है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे कुछ महीने पहले मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून स्थिति के बारे में पता चला है। मैंने सोचा कि मैं जल्द ही इस बीमारी से उबर जाऊंगी और यह खबर आपके साथ शेयर करूंगी।’

- Install Android App -

अस्पताल से शेयर की फोटो

सामंथा प्रभु ने आगे कहा, ‘मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। डॉक्टर को यकीन है कि मैं जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी। शारीरिक और इमोशनली मुझे लगता है कि मैं और संभाल नहीं सकती। शायद मैं ठीक होने के और नजदीक आ रही हूं।’ बता दें इस नोट के साथ अभिनेत्री ने एक फोटो भी पोस्ट की है। उनके हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दे रही है। सामंथा अपने हाथों से दिल का साइन बना रही हैं।