jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

नकली पुलिस को देख असली पुलिस भी हैरान: MP में सब इंस्पेक्टर समेत तीन नकली पुलिसकर्मी पकड़ाए, पूछताछ जारी

मकड़ाई समाचार सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में असली और नकली पुलिस का खेल चल रहा है। मकरोनिया पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे सब इंस्पेक्टर समेत तीन नकली पुलिस वालों को हिरासत में लिया है। ये तीनों पुलिस की वर्दी में मकरोनिया स्टेशन के पास घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Install Android App -

दरअसल स्थानीय लोगों को इनके हुलिया पर शक होने के बाद मकरोनिया पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद मकरोनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को धर लिया और थाने लाया गया। जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक युवक सागर के एक निजी कॉलेज का छात्र बताया गया है। बाकी दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

नकली पुलिस कर्मी बनकर घूम रहे युवकों के नाम अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़, गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बंधा जिला छतरपुर बताया गया है। वर्दी पहन कर घूम रहे युवक आखिर किस फिराक में थे ये तो पुलिस पूछताछ में ही पता चल पाएगा।