jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Harda big ब्रेकिंग: सड़क हादसे में पति पत्नी घायल, पत्नी की मौके पर मौत

हरदा. बुधवार शाम को एक महिला पति के साथ बाइक से बड़झिरी से मुरलीखेड़ा आ रही थी। इस दौरान भोमका बाबा मंदिर के पास उनकी बाइक फिसल गई। जिससे महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, मृतका के परिजन शव का पीएम कराने के पक्ष में नहीं थे, इसे लेकर उनकी अस्पताल के स्टाफ से कहा सुनी व झूमाझटकी हुई। पुलिस की समझाइश पर वे राजी हुए।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार रुपसिंह (40) अपनी पत्नी ललिता बाई (35) के साथ बुधवार को बाइक से गांव बड़झिरी से मुरलीखेड़ा जा रही थी। रास्ते में भोमका बाबा के मंदिर के पास उनकी बाइक रास्ता खराब होने से
ललिता बाई के मृत होने की पुष्टि के बाद उनके परिजन उसका शव घर ले जाने लगे। डॉक्टरों ने कहा शव का पीएम होगा। इसके बाद ही दिया जाएगा। इस पर परिजनों ने कहा वे पीएम नहीं- कराना चाहते। बिना पीएम के शव ले जाने की जिद करने लगे। इस बीच कहा सुनी व झूमाझटकी होने लगी। तब चौकी प्रभारी ने सिटी थाने को सूचना देकर पुलिस बुलाई। जिन्होंने मृतका के परिजनो को इसका कारण व जरुरत समझाई, तब वे माने। गुरुवार को सुबह पीएम होगा।

अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वे दोनों नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में ललिलाबाई के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला ललिताबाई को मृत घोषित कर दिया।