jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

अखिलेश यादव और असदुद्दीन  औवेसी हेट स्पीच मामले में 12 दिसंबर को सुनवाई

मकड़ाई समाचार उप्र्.|राजनीति अपनी जगह है मगर उसमें किसी धर्म पर अपनी गलत प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है।अखिलेश यादव और असदुद्दीन  औवेसी  पर ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग पर हेट स्पीच केे मामले में 12 दिसंबर कोे सुनवाई होगी।
केस वाराणसी के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक अधिकारी उज्जवल उपाध्याय-V की कोर्ट में है | बीते मंगलवार 6 दिसंबर को मामले की सुनवाई होनी थी। इससे पहले कोर्ट ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के प्रार्थना पत्र पर थाने से रिपोर्ट मांगी थी। ये रिपोर्ट सुनवाई की तारीख वाले दिन 6 दिसंबर को पेश की गई। इसके चलते अब न्यायालय ने 12 दिसंबर की तारीख तय की है।

- Install Android App -

 विवादित बयान
ज्ञानवापी परिसर और श्रृंगार गौरी केस पर सुनवाई के दौरान बयान दिया गया था। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले शिवलिंग जैसे ढांचे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था,”हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रखने से वहा मंदिर बन जाता है।”

वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था,”परिसर में एक फव्वारा है ना कि शिवलिंग।” केस वाराणसी के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक अधिकारी उज्जवल उपाध्याय-V की कोर्ट में है |