jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

महिला थाने में पदस्थ एएसआई का शव कुएं में फांसी पर लटका मिला

सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है जिसमे चाबी लगी हुई है,

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। महिला थाने में पदस्थ चालक एएसआई भूरे सिंह का शव गुरुवार की सुबह अमरकंटक मार्ग में ग्राम घानाघाट राइस मिल के आगे मोड़ पर सड़क किनारे खेत मे बने कुआं में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस, महिला थाना व पुलिस लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचा और शव को कुआं से निकलकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

घटना दोपहर 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है जिसमे चाबी लगी हुई है, जिससे एएसआई मौके तक पहुंचे थे। महिला थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम बताया गया कि गुरुवार की सुबह 11.23 बजे उनकी एएसआई भूरे सिंह से बात हुई है। बताया गया कि भूरे सिंह को पैर में सूजन थी इस कारण वे सुबह थाना नही गए। कुआं के पास एक थैला और एक वाकिंग स्टिक भी मिली है। फांसी लगाने का कारण जमीनी विवाद होना प्राथमिक स्तर पर चर्चाओं में सामने आ रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक एएसआई की पत्नी और बच्चे भी मौका पर पहुंच गए और रोते बिलखते नजर आए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगो और राहगीरों की भीड़ लग गई। कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे, महिला थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम, सूबेदार कुंवर सिंह सहित पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा।