jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

पुलिस ने छापा मारकर 15 लोगों को किया गिरफ्तार, महिलाओं से करवाते थे देह व्यापार

आरोपी महिलाओं को देह व्यापार के लिए अश्लील हरकतें और अश्लील बातें करके उनका रेट तय करते थे

वाराणसी। शरहों में कई जगहों पर सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने छापा मारकर 15 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को देह व्यापार के लिए उकसाकर ग्राहकों तक भेजते थे। दरअसल, वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में आरोपी महिलाओं को देह व्यापार के लिए अश्लील हरकतें और अश्लील बातें करके उनका रेट तय करते थे।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सादे वेश में छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं तो भाग गईं, लेकिन 15 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसमें कई आरोपी कार और बाइक पर थे। आरोपियों से पूछताछ में कुछ होटलों के नाम भी सामने आए हैं। जिन पर कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के नई कोट निवासी अनूप सिंह, लौंदा अलीनगर के दिनेश यादव, आलमपुर अलीनगर निवासी पप्पू सोनकर, मिर्जापुर के कोठी लालगंज निवासी सत्यम गिरी, गाजीपुर के मुड़ियार सैदपुर के रहने वाले श्याम सुंदर यादव, नंदगंज के अविनाश यादव, बस्ती के नथना निवासी कृष्ण कुमार शर्मा, आजमगढ़ के अतरौलिया के सौरभ निषाद, आगरा बाह के विक्रमपुर निवासी रवि सिंह हैं।

इसके अलावा बिहार के बक्सर निवासी तारकेश्वर पांड़ेय, वैशाली के हसनपुर निवासी किशन महतो, फाफामउ प्रयागराज निवासी गौतम तिवारी, वाराणसी के त्रिलोचन, गायघाट निवासी रोहित सिंह, हरहुआ के जितेंद्र जायसवाल, मिर्जापुर के लालगंज कोठी के रहने वाले जय गिरी समेत 15 लोग शामिल हैं।