jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

एमपी में कोहरे के कारण प्लेन हुआ क्रैश : मंदिर के गुम्बद से टकराने के कारण हुई घटना, बड़ा हादसा टला, फाल्कन एविएशन अकादमी का था प्लेन

हादसे में प्रशिक्षण देने वाला मुख्य पायलट कैप्टन विमल कुमार की मौत हो गई

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव में गुरुवार की देर रात एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन फाल्कन एविएशन अकादमी के प्रशिक्षण देने वाला था। हादसे में प्रशिक्षण देने वाला मुख्य पायलट कैप्टन विमल कुमार की मौत हो गई, वहीं घटना में प्रशिक्षण लेने वाले ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि देर रात तकरीबन 11 बजे उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के दौरान घने कोहरे के कारण प्लेन उमरी गांव के घनी बस्ती वाले इलाके में स्थित एक मंदिर के गुम्बद से टकरा कर क्रैश हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना का मुख्य कारण कोहरे को बताया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन की टीम जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात तकरीबन 11 बजे इस प्लेन ने हवाई पट्टी से उड़ान भरी तथा कुछ ही देर में क्रैश होने की खबर मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने तत्काल दोनों ही घायल पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान मुख्य पायलट कैप्टन विमल ने दम तोड़ दिया। एक अन्य साथी पायलट सोनू यादव जो प्रशिक्षण ले रहे थे वह गंभीर रूप से घायल है।

बता दें इस पूरे घटनाक्रम में जो बात निकलकर सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि देर रात घने कोहरे की वजह से प्रशिक्षण देने वाला प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पहले उमरी गांव में स्थित एक पेड़ से टकराकर मंदिर के गुम्बद से टकरा गया जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। जानकारी यह भी निकल कर सामने आ रही है कि आसपास काफी घनी आबादी थी, ऐसे में अगर यह दुर्घटनाग्रस्त प्लेन किसी भी घर से टकराता तो बड़ी हानि हो सकती थी।