jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ठेकेदार ने पत्नि बच्चो सहित पीया जहरीला पदार्थ ,एक बच्ची की मौत

मकड़ाई समाचार भोपाल । ग्राम बैरागढ़ कलां में बुधवार को हुई थी घटना। ठेकेदार व उसके बीवी-बच्‍चों को हमीदिया में कराया गया भर्ती। रात में छोटी बच्‍ची की मौत।राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में रहने वाले एक सेंटिंग ठेकेदार ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी व चार बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया था। सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

    जहां देर रात एक बच्‍ची पूर्वा (08 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी स्थति शुरुआत से ही नाजुक बनी हुई थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डाक्‍टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस इस मामले में बच्‍चों को कीटनाशक पिलाने वाले आरोपित पिता के खिलाफ हत्‍या और हत्‍या का प्रयास का मामला दर्ज करने जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार के मकान को सील कर दिया है।

   खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि ग्राम बैरागढ़ कलां निवासी 40 वर्षीय किशोर जाटव निर्माणाधीन मकानों में सेंट्रिंग लगाने का ठेका लेता है। उसके परिवार में पत्नी 35 वर्षीय सीता के अलावा तीन बेटियां 15 वर्षीय कंचन, 10 वर्षीय अन्नू, आठ वर्षीय पूर्वा व बेटा 12 वर्षीय अभय है। बुधवार भोर में किशोर ने परिवार के सभी लोगों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। इसके बाद अपने भान्जे को फोन पर बताया कि उसने जहर पी लिया है। यह सुनकर भांजा हक्‍का-बक्‍का रह गया और तुरंत किशोर के घर पहुंचा तथा एंबुलेंस बुलवाकर सभी को हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया। अस्‍पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कीटनाशक पीने वाले पति, पत्नी और 2 बच्चो की हालत में कुछ सुधार है। एक और बच्ची की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है, जिसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।