jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

नेपाल प्लेन हादसे में मारे गए युवकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

मकड़ाई समाचार उप्र। नेपाल विमान दुर्घटना में उप्र के भी लोग हताहत हुए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेपाल प्लेन हादसे में मारे गए युवकों को परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। नेपाल से शवों को लाने का खर्च भी राज्य सरकार ही देगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है।

- Install Android App -

डीएनए मिलान के बाद परिजनों को मिलेगा शव
नेपाल से मृत लोगों का शव गाजीपुर लाने के लिए गाजीपुर डीएम ने मृतक के परिजनों को नेपाल भेज दिया है। परिजनों के साथ सरकार की ओर से इलाके के नायाब तहसीलदार, एक मजिस्ट्रेट और कांस्टेबल भी भेजे गए है। चारों युवकों के परिजन और प्रशासन के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं।शवों की डीएनए टेस्टिंग काठमांडू में होगी। डीएनए मिलान के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। हादसे में शव बुरी तरह से जल गए हैं। इस वजह से परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर उससे मिलान कर शवों की शिनाख्त की जाएगी।