jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

MP news : मुस्लिम शख्स ने परिवार समेत इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म, हनुमान जी की सेवा करने का लिया संकल्प

इस दौरान अखंड रामायण पाठ व भंडारे का भी आयोजन करने का संकल्प लिया गया

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक मुस्लिम शख्स ने परिवार समेत इस्लाम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म को अपनाया है। साथ ही हनुमान जी मंदिर पर जाकर सेवा करने का भी संकल्प लिया है। विधि-विधान से उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

दरअसल, अंबाह क्षेत्र के खड़ियार गांव के सलीम खान ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म को अपनाया है। अब उसका नया नाम बाबा सुखराम दास रखा है। धर्म बदलने के लिए खड़ियार गांव के कोंडर वाले हनुमान जी मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधि विधान से सलीम युवक ने हिंदू धर्म को अपनाया। गंगाजल छिड़कर कर उसका शुद्धिकरण किया गया।

- Install Android App -

सलीम खान ने बताया कि उनके दिल में इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का ख्याल आया और अपने आध्यात्मिक गुरु महुरी देवस्थान के महंत श्री श्री 1108 रामखिलावन दास महाराज से आज्ञा लेकर उसने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। सलीम ने बताया कि वह 7 महीने से मंदिर की सेवा कर रहा है। उन्होंने अपने इस्लामिक परिवार में पत्नी, 4 बच्चे और 6 नातियों सहित मुस्लिम परिवार को त्याग दिया है।

सलीम का कहना है कि मुस्लिम समाज में ‘भाई-बहन’ से शादी हो जाती है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा कुछ नहीं है, इसके साथ ही तीन तलाक भी मुस्लिम समाज में समस्या बनी हुई है। जिससे काफी लोग परेशान हैं। इन सभी बातों को लेकर मुस्लिम धर्म को छोड़कर उसने हिंदू धर्म को अपनाया है।

रामखिलावन दास महाराज ने दी गुरु दीक्षा

श्री श्री 1108 रामखिलावन दास महाराज ने सलीम को गुरु दीक्षा दी। इस दौरान अखंड रामायण पाठ व भंडारे का भी आयोजन करने का संकल्प लिया गया है। इस आयोजन में कई सनातन धर्म के साधु-महात्मा भी उपस्थित रहे।