jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

किशोर नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव की हुई शुरुआत, भगवान भोलेनाथ का हल्दी पूजन कर लिया आशीर्वाद

मकड़ाई समाचार खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति एवं श्री मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में किशोर नगर स्थित हनुमान वाटिका में मंगलवार से महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। वही ओम नमःशिवाय, हर हर महादेव के गगनभेदी उच्चारण एवं हल्दी की सौंधी सुगंध से किशोर नगर क्षेत्र सारोबोर हुआ। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख पं मनोज उपाध्याय के सानिध्य में शाम 5 बजे असंख्य मातृशक्ति की उपस्थिति में मंदिर में स्थित पाषाण कालीन विराट शिवलिंग भगवान भोलेनाथ का हल्दी पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। जिसे ऐसा आभास होने लगा है कि शीघ्र ही भगवान भोलेनाथ की बारात किशोर नगर स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पधारने वाली है। इस अवसर पर मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी, किशोर नगर रहवासी संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी सहित अनेक क्षेत्रों की मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी।