jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026

भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी ,भजन गायक अनूप जलौटा बागेश्वर धाम पहुंचे,उनके भोजपुरी गानों पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे

मकड़ाई समाचार छतरपुर| भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और मंच से उन्होंने भोजपुरी गाने गाए। उनके भोजपुरी गानों पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के विचार का समर्थन किया। साथ ही हिंदू राष्ट्र को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बागेश्वर धाम में प्रख्यात भजन गायक अनूप जलौटा भी पहुंचे और उन्होंने भी अपने भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम में विश्व कल्याण और हिन्दू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नवकुंडीय अन्नपूर्णा महायज्ञ किया जा रहा है। कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने अपने प्रवचनों से जनमानस को रामकथा से जोड़ा। यज्ञ वेदी में वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्जवलित कर आहूतियां दी गईं।

देश के भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीराम शर्मा वृंदावन की मंडली ने रासलीला का मंचन किया है। हनुमानजी रामजी की सेवा में एक निष्ठ हैं। वे महान कार्य करते हैं फिर भी उन्हें अभिमान छू नहीं पाता। हमारे शास्त्र जीवन के गूढ़ सूत्रों से भरे हुए हैं, जिस तरह समुद्र होता है उसी तरह शास्त्र होते हैं। और संत इन्हीं समुद्र रूपी शास्त्रों से बादल बनकर स्वच्छ और पावन जल लेकर आप पर उसकी वर्षा करते हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम में सागर जिले के खुर्द गांव से आए 25 सदस्यीय जय महाकाल डमरू बैंड दल ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

- Install Android App -

अनूप जलोटा के भजन पर झूमे श्रद्धालु: बागेश्वर धाम में भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने सबसे लोकप्रिय गीत ऐसी लागी लगन प्रस्तुत किया तो जनमानस झूम उठा। उन्होंने धार्मिक भजनों के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए। हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित करते हुए उन्होंने एक भजन ये देश है वीर जवानों का गाया। भजन प्रस्तुति से पहले बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।