jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

कौन हैं भारतवंशी नील मोहन ,जो बने YouTube के नए CEO

मकड़ाई समाचार दिल्ली। गूगल की मूल कंपनी Alphabet Inc ने बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुसान वोजस्की ने अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। सुसान ने कहा कि वह अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत परियोजनाओं के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं।

भारतीय-अमेरिकी नील मोहन कंपनी की कमान संभालेंगे

- Install Android App -

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है। यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजस्की ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वोजसिकी ने कहा कि वह अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत परियोजनाओं के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं। वोजसिकी के बाद भारतीय-अमेरिकी नील मोहन कंपनी की कमान संभालेंगे। नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। पहले मोहन गूगल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वीडियो विज्ञापन थे। वह 2015 में यूट्यूब के प्रमुख उत्पाद अधिकारी बने।

नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके

नील मोहन अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई सहित यूएस-आधारित वैश्विक दिग्गजों के शीर्ष पर भारतीय मूल के सीईओ की बढ़ती सूची में शामिल होंगे।  आपको बता दें कि नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वे बीते काफी समय से सुसान वोजस्की के सहयोगी रहे। साल 2007 में DoubleClick अधिग्रहण के साथ गूगल में शामिल हुए। इसके बाद साल 2015 में मोहन को YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर का पद मिला। उन्होंने YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर फोकस किया। इनके अलावा नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।