jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

घर वाले जबरदस्ती कर रहे थे शादी, बारात आने से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

परिजनों ने फरार दुल्हन के मोबाइल पर जब बात करना चाहा तो मोबाइल बंद बताने लगा

वाराणसी। आज भी घर वाले लड़कियों की शादी भेड़-बकरियों की तरह मर्जी के खिलाफ कर देते हैं। युवतियों को जीवन साथी चुनने नहीं देने की वजह से कई जगहों में प्रेमी-प्रेमिका मौत को गले लगा लेते हैं, तो कहीं भागकर विवाह रचा लेते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। परिजन एक युवती की शादी जबरदस्ती कर रहे थे। धूमधाम से तैयारी चल रही थी, लेकिन बारात आने से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

- Install Android App -

पूरा मामला वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है। एक गांव में बीती रात को बारात आने से पहले ही हल्दी व मेहंदी रस्म अदायगी के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार दुल्हन की बुधवार यानि आज ही क्षेत्र स्थित एक लॉन में बारात आनी थी। लेकिन बुधवार की सुबह ही दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग निकले। सुबह जब फरार दुल्हन को घर पर मौजूद रिश्तेदार-नातेदार व परिजन तलाशना शुरू किया तो पता चला कि बारात आने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। परिजनों ने फरार दुल्हन के मोबाइल पर जब बात करना चाहा तो मोबाइल बंद बताने लगा। परिजनों बुधवार की सुबह मिर्जामुराद थाने पहुंच इसकी लिखित सूचना दी।

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आने से पहले ही एक प्रेमिका गांव में साइबर कैफे चलाने वाले एक प्रेमी युवक के साथ फुर्र हो गई। फरार दुल्हन की आज बुधवार को वाराणसी शहर से बारात आने वाली थी। रात को बड़े धूमधाम से फरार दुल्हन की हल्दी व मेहंदी रस्म भी पूरी हुई। परिजन बारातियों का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के लॉन में व्यवस्था करते रहे। इधर घर पर महिलाएं ढोल नगाड़े के साथ मंगल गीत गाती रही। वहीं, प्रेमिका दुल्हन बनने से पहले ही गांव के एक साइबर कैफे चलाने वाले एक प्रेमी के साथ हल्दी और मेहंदी रचाने के बाद फरार हो गई।