jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, प्रशिक्षण में 61 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुई शामिल

मकड़ाई समाचार टिमरनी। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ ,भोपाल द्वारा संचालित एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र टिमरनी द्वारा एक दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नेत्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ सीनियर नेत्र सहायक अजय सिंह तोमर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंखों संबंधित मोतियाबिंद जैसी कई बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

मोतियाबिंद का समय पर ऑपरेशन कराना आवश्यक

- Install Android App -

अजय सिंह तोमर ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन समय पर नहीं कराया तो कांच बिंद बन जाता है। इसके बाद व्यक्ति को दिखाई नहीं देता। इसलिए मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना आवश्यक है। मोतियाबिंद अधिकतर 40 वर्ष उम्र के बाद होता है जो आंखों के लिए खतरनाक बीमारी होती है। मोतियाबिंद का डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर ऑपरेशन कराना जरूरी होता है।

इस अवसर पर प्रशिक्षण में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल के अजय सिंह तोमर , बीसीएम मुकेश कुमार बटाने, प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र टिमरनी के सेंटर संचालक भगत सिंह राजपूत, अजय मंडलेकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बोरासी, सुनीता खले, हेमलता बोरासी ,दुर्गा बघेल ,अंजू सोलंकी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।