jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

डिंडौरी।मिशनरी स्कूल और छात्रावास में यौन शोषण के मामले में विहिप ने संस्थान पर प्रतिबंध साथ स्कूल और छात्रावास भवन गिराने की मांग की

मकड़ाई समाचार डिंडौरी।जिले के समनापुर थाना अंतर्गत मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल और छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद भी विरोध में खुलकर सामने आ गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चेतन चौहान की अगुवाई में सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित संस्थान पर प्रतिबंध लगाने के साथ स्कूल और छात्रावास भवन गिराने की मांग की गई है। इस बीच धारा 164 के तहत मामला दर्ज कराने छात्राएं न्यायालय रवाना हो गईं। हिन्दू परिषद की शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया कि आदिवासी बहुल जिले में तथाकथित संस्थाएं शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा की आड़ में मतांतरण करने के साथ शारीरिक, आर्थिक शोषण जैसी गतिविधियां संचालित करती है।

- Install Android App -

आरोप लगाया गया कि इस तरह की घटनाएं लगातार उजागर हो रही है। बाल संरक्षण आयोग की टीम द्वारा निरीक्षण में उक्त संस्थान की छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण व प्रताड़ना का मामला उजागर हुआ है। इस घटना की परिषद द्वारा निंदा करते हुए इस मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।