jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 7 मार्च को होगी आंखों की निशुल्क जांच

मकड़ाई समाचार सिराली। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़,भोपाल एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीवीएम के विशेष सहयोग से संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं की आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी। सेवा सदन सेंटर के संचालक अजय मंडलेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 8 मार्च को होली त्यौहार का अवकाश होने के कारण 1 दिन पहले , दिनांक 7 मार्च को क्षेत्र की महिलाओं की आंखों की निशुल्क जांच नेत्र सेंटर पर की जाएगी। जिन महिलाओं को जांच के दौरान मोतियाबिंद पाया जाएगा। उन महिलाओं की आंखों का ऑपरेशन सेवा सदन संस्था भोपाल द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

- Install Android App -

शिविर नया बस स्टैंड, गृहशोभा फर्नीचर के सामने सिराली में प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली में दिनांक 7 मार्च को , सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। शिविर में महिलाओं की एवं दिव्यांग लोगों की आंखों की जांच एवं बीपी, शुगर की जांच भी निशुल्क रहेगी।

शिविर में सेवा सदन के नेत्र सहायक हरि सेन द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी। सेंटर सहायक बरखा यादव द्वारा शिविर में विशेष योगदान दिया जाएगा। संस्था ग्रामीण व शहरी अंचलों में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर लगाकर लोगों को आंखों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर शिविर में सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, हरी सेन एवं बरखा यादव द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी।