jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

अफीम की अवैध खेती करने वाले 3 ग्रामीणों पर पुलिस ने की कार्यवाही और अफीम डोडा चूरा जब्त किया

मकड़ाई समाचार अनूपपुर |जिले के थाना करनपठार क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को पहले एक व्यक्ति के यहां अफीम की खेती करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो दो और लोग अलग-अलग गांव में अफीम की फसल  ले रहे थे।
तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई 
पुलिस ने 48 हजार 962 छोटे-बड़े अफीम के हरे पौधे जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बारे में करनपठार थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि, ग्राम गोरा टोला के बाहरी क्षेत्र में गांव के ही व्यक्ति इंद्रपाल सिंह के द्वारा खेत में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी करनपठार द्वारा गांव जाकर मौके का निरीक्षण किया तो अवैध अफीम की खेती करना पाया पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

- Install Android App -

पुलिस ने इसके बाद आगे की भी जांच बढ़ाई तो थाना करनपठार के चौकी सरई ग्राम गोरा टोला क्षेत्र में भी अफीम की अवैध खेती किए जाने जानकारी मिली। पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण किया तो गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पहाड़ी की तराई में स्थानीय रहवासी सम्मल सिंह की कृषि भूमि में अवैध अफीम की फसल करना पाया गया।जिस पर उक्त फसल को विधिवत जब्त किया गया तथा भूस्वामी सम्मल सिंह के खिलाफ बड़ी मात्रा में अफीम की अवैध खेती करना पाया।
इसी तरह चौकी सरई के ग्राम चटुआ में भी अफीम की खेती होने की सूचना पर करनपठार पुलिस चिन्हित स्थल पर तस्दीक हेतु पहुंची और ग्रामीण दूब सिंह पिता भान सिंह के द्वारा कृषि भूमि पर अवैध अफीम की फसल करना पाया और अफीम के पौधों से अफीम के डोडे इकट्ठा कर रखे होना भी पाया गया। अफीम की फसल एवं टूटे डोडे को जब्त होने पर आरोपित दूब सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों प्रकरणों में अफीम, पोस्ता के कुल 48 हजार 962 छोटे- बड़े हरे पौधे व छोटे-बड़े डोडे सहित पौधे जब्त किए गए। बताया गया जब्त शुदा डोडे के पक जाने पर अनुमानित लगभग 16 लाख रुपये मूल्य की अफीम एवं डोडा चूरा प्राप्त किया|