jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

इक्वाडोर में 6.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें धराशायी, अब तक 13 की मौत

Ecuador Earthquake : देश-दुनिया में भूकंप का सिलसिला जारी है। ताजा खबर इक्वाडोर और उत्तरी पेरू से है। यहां के तटीय क्षेत्रों में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। कई घरों, स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने एक ट्वीट में कहा, ‘आपातकालीन टीमें प्रभावित लोगों की पूरी मदद करने में जुटी हैं।’

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। भूकंप का केंद्र गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की दूरी पर 66.4 किमी (41.3 मील) की गहराई पर था।

- Install Android App -

असम और अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इससे पहले असम के जोरहाट से 23 किलोमीटर दक्षिण शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई है। उधर अफगानिस्तान में फैजाबाद से 213 किलोमीटर पूर्व में शनिवार सुबह 6ः51 बजे 4.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम या अफगानिस्तान से क्षति होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।