jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

विडियो काल से अश्लील प्रदर्शन के बाद बुजुर्ग से 11 लाख रुपये ऐंठने वाले बबली बंटी गिरफतार….. जानिए पूरी कहानी

मकड़ाई समाचार कोलकाता।फर्जी काल सेंटर चलाकर सेक्सटार्शन करने करने वाले कोलकाता के एक प्रेमी जोड़े को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित काफी दिनों से डेटिंग काल सेंटर चलाते थे। शनिवार को दोनों आरोपितों की शादी होने वाली थी। उनकी शादी के दो घंटे पहले ही दुर्ग पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को कोलकाता के न्यायालय में पेश किया और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग पहुंची है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

 मामले की जानकारी 

- Install Android App -

आनंद विहार कालोनी निवासी सोमीर कुमार चंद्रा नाम के 66 वर्षीय बुजुर्ग ने बीते 10 मार्च को पद्मनाभपुर थाना में ठगी की शिकायत की थी। बुजुर्ग के पास 23 सितंबर 2022 को एक मैसेज आया था। ” मैसेज में आइ एम जेनी, प्लीज काल मी…” लिखा हुआ था। मैसेज देखकर बुजुर्ग ने फोन किया तो आरोपित युवती ने डेटिंग करने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। पहले पंजीयन के नाम पर 149 रुपये और आइडी बनाने के नाम पर तीन हजार रुपये लिए। इसके बाद न्यूड वीडियो काल करने के बहाने से बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बना लिया और उस वीडियो के आधार पर बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस ने आरोपितों का काल डिटेल निकाला

इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपितों का काल डिटेल निकाला तो वो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का मिला। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत कोलकाता पहुंंची। वहां पर जाकर आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सौम्य ज्योति दास (23) निवासी बाराबेली थाना मोहन नगर कोलकाता पश्चिम बंगाल अपनी प्रेमिका प्रिया मंडल (27) निवासी जोधपुर कालोनी थाना लेक कोलकाता पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर मिनी काल सेंटर चलाता है। पुलिस ने 10 दिनों तक आरोपितों पर नजर रखी और शनिवार को दोनों को गिरफ्तार किया