jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

BIG NEWS :”मौत” का धमाका : कैमिकल फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 4 जिंदगियां काल के गाल में समाई, शरीर के उड़े चिथड़े…

यूपी : एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसा इतना भयानक था कि, उसकी गूंज कोसों दूर तक सुनाई दी। इतना ही नहीं आसपास के घरों के खिड़की और दरवाजे भी टूट गए हैं। वहीं जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए हैं। शव के टुकड़े इर-उधर बिखरे नजर आए।
बता दें कि, पूरी घटना यूपी के बुलंदशहर के नए गांव के पास खेतों में बने एक घर में घटी है। धमाका इतना भयानक था कि आसपास का इलाका दहल उठा। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी के शव को बरामद कर लिया है। धमाके के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई टीमों को लगाकर तत्काल घटनास्थल से रेस्क्यू कराया गया है। बताया जा रहा है कि मकान सतीश नाम के शख्स का था, जिसे किराये पर लेकर यह फैक्ट्री चलाया जा रहा था।