jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

हरदा: सिंधी समाज 250 सदस्यों का जत्था भोपाल रवाना हुआ |

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा: अमर शहीद हेमू कॉलानी जी जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर 31 मार्च को हरदा सिंधी समाज 250 सदस्यों का जत्था भोपाल रवाना हुआ |

- Install Android App -

हरदा भारतीय सिंधु सभा नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी, श्री सुनील छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया | हरदा पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री तोलाराम असरानी जी की स्वीकृति से अमर बलिदानी हेमू कॉलानी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह मे भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हरदा सिंधी समाज उपस्थित रहेगा।

भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजन किए गए इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से एवं विदेशों से आए हुए अतिथि उपस्थित रहेंगे एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के संग संचालन आदरणीय श्री मोहन भागवत जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान उपस्थित रहेंगे |
माना जा रहा है कि यह समारोह भारत में सिंधी समाज का महाकुंभ है |
इससे पूर्व सिंधी समाज का इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है जहां पर सिंधी समाज द्वारा 1 लाख 25 हजार लोग एक साथ इकट्ठे हुए यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है यह आयोजन के संयोजक आदरणीय श्री भगवानदास सबनानी है |
इस आयोजन में हरदा से 250 सदस्यों के अलावा नर्मदा पुरम संभाग से सिंधी समाज के करीब 2000 लोग उपस्थित रहेंगे |