jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ...

आज ही निपटा लें जरूरी काम, 8-9 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक

बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि दो दिन मंगलवार व बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे करोड़ों-अरबों रुपए का लेनदेन प्रभावित हो सकता है। हालांकि हड़ताल के दौरान प्राइवेट बैंकों में काम काज जारी रहेगा।

- Install Android App -

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) का कहना है कि विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय के खिलाफ सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की यूनियन ने इन्हीं मांगों और वेतन को लेकर चल रही बातचीत जल्द पूरी करने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। अब केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारी 8 और 9 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। शहर में 1,306 एटीएम एवं करीब 900 बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें से करीब 500 ब्रांच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हैं। इंडियन बैंक यूनियन के नेता अशोक गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज असोसिएशन ने ट्रेड यूनियनों के साथ दो दिनों तक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हड़ताल की सूचना बैंककर्मियों को दे दी गई है। हड़ताल में एलआईसी एवं अन्य डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। लीड बैंक मैनेजर आर. सी. नायक ने बताया कि फिलहाल हड़ताल से संबंधित उनके पास रविवार शाम तक कोई सूचना नहीं है।

पिछले महीने भी हुई थी हड़ताल
इसके पहले 26 दिसंबर 2018 को 9 बैंक यूनियंस या अलग अलग बैंकों के करीब 1 लाख कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी। वे बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक के मर्जर का विरोध कर रहे थे।