jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी ,30 अप्रेल की दी तारीख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  बॉलीवुड| एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर भाईजान सलमान खान को जाम से मारने के धमकी मिली है। एक काॅलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 अप्रैल को मारेगा। बॉलीवुड के दबंग खान का खतरा कम नहीं हो रहा है। कुछ दिनों पहले एक्टर को गोल्ड बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मेल का कनेक्शन यूके से निकला था।

अब एक बार फिर सलमान का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। सलमान को इस बार मारने की तारीफ तक का ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले रॉकी भाई ये धमकी दी है। धमकी में कहा है कि वो 30 अप्रैल को एक्टर सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने भी सलमान को दो बार धमकी मिली थी। उन्हें 18 और 23 मार्च को मेल के जरिए धमकी दी गई।

- Install Android App -