jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, PCB अब बैकफुट पर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अब बैकफुट पर आ गया है। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा है कि टीम इंडिया अगर टूर्नामेंट खेलने पाकिस्‍तान नहीं आती है तो उसके सभी मुकाबले न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर उठा विवाद अब खत्‍म होता नजर आ रहा है। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अब भारत के रुख को देखते हुए बैकफुट पर आ गया है। बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्‍तान को मिली है|

- Install Android App -

जिसमें भारत-पाकिस्‍तान समेत कुल छह टीम को हिस्‍सा लेना है। इस टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में पीसीबी ने अब बीच का रास्‍ता निकाल लिया है। इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब भारत के सामने झुकने को तैयार हो गया है। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने खुद इस बात की पुष्‍टि की है।सेठी का कहना है कि टीम इंडिया अगर पाकिस्तान आएगी तो हमें खुशी होगी, हम उसका स्वागत करेंगे। अगर भारतीय टीम यहां नहीं भी आती है तो हम उसके लिए भी अब तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब हमें सिर्फ एशियन क्रिकेट काउंसिल की हरी झंडी का इंतजार है।