jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

खरगोन जिले में कृषक मां-बेटे की जमीन बैंक वालो ने की कुर्की की कार्यवाही, बैंक अधिकारी ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। किसान के खेत में कृषि मंत्री है इस जिले l प्रभारी मंत्री,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन । जिले के भगवानपुरा जनपद के ग्राम ढापला में गत दिनों नर्मदा झाबुआ बैंक कर्मचारियों ने समय पर केसीसी ऋण राशि जमा नहीं करने पर एक कृषक मां-बेटे की जमीन कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बैंककर्मी बैंड-बाजों के साथ किसान के घर पहुंचे थे,जिसका सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने विरोध दर्ज कराया। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में महासंघ ने किसान को ससम्मान जमीन वापस लौटाने के साथ ही अफसरों और बैंड-बाजे वालों पर भी कार्रवाई की मांग की।

- Install Android App -

महासंघ के रामेश्वर गुर्जर, सीताराम इंगला, गोपाल पाटीदार, सुमित पाटीदार, रमेश पाटीदार, शंकर जाट आदि ने बताया कि ग्राम ढापला निवासी भारत पिता सेकडिया और जमुना पति सेकडिया के द्वारा नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा बिस्टान से केसीसी ऋण लिया गया था, इस ऋण वसूली के लिए बैंककर्मी हनुमान जयंती के उत्सव के दौरान बैंड-बाजों के साथ पहुंचे और उनसे अपमानजनक व्यवहार करते हुए बलपूर्वक अंगूठे का निशान लगवाने के बाद जमीन कुर्की की कार्रवाई की।