jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

करताना क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

हरदा (करताना) : करताना क्षेत्र के किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कलवानिया के नेतृत्व मे कलेक्टर महोदय के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर डी.के सिंह को सौंपा ज्ञापन मे उल्लेख हैं कि करताना बिजली वितरण केंद्र द्वारा क्षेत्र के किसानों की मूंग की फसल मे पानी देने मे हो रही समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा हैं करताना बिजली वितरण केंद्र के जेई किसानों की बात नहीं सुनते हैं फोन नहीं उठाते हैं मिलने के लिए समय मांगने पर भी किसानों से नहीं मिलते हैं। डीपी लगवाने, बिजली सप्लाइ से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा हैं नवीन कनेक्सन की फ़ाइल स्वीकृत नहीं की जा रही हैं उन्हें रोक कर रखा हैं करताना क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं इस समय बिजली की अत्यंत आवश्यकता हैं परंतु जेइ द्वारा समस्या सुनी ही नहीं जा रही हैं जो की अनुचित हैं मुकेश कलवानिया ने कलेक्टर महोदय से मांग की हैं कि संबंधित अधिकारी पर उचित कार्यवाही करें ताकि करताना क्षेत्र के किसान बिजली की समस्याओं से निजात पा सकें ज्ञापन के दौरान कैलाश पटेल, संजय अग्रवाल, संजय पांडेय, ज्ञानदास गुर्जर, शुभम पटेल सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

- Install Android App -