jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ने मंडी परिसर में निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना

हरदा : कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने रविवार को हरदा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ष्मन की बातष् कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड को सुना। इसके बाद उन्होंने मंडी परिसर में नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा, मंडी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि अधिकारी व नागरिकगण मौजूद थे ।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर मंडी परिसर में मंडी बोर्ड निधि से निर्मित 1.54 करोड़ रुपए लागत से निर्मित हाई राइज शेड तथा फल सब्जी मंडी परिसर में मंडी निधि से 77 लाख रुपए लागत से निर्मित 18 नग सेन्ड्री शॉप निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस कार्यक्रम मे 20 लाख रुपए लागत से किए गए कृषक विश्रामगृह सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस कार्यक्रम में कुछ हितग्राहियों को धारणाधिकार पत्र भी सौंपे। इनमें श्री रोहित पटेल, रामविलास मसानिया, रामनिवास विश्वकर्मा, कैलाश, जितेंद्र, महेश गीते, बालकृष्ण नागवे, जमुनादास और रवि शामिल है।