jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

दिन दहाड़े विवाहिता को अगवाकर ले जाने व सौदेबाजी शादी रचाने का मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान | अलवर गेट थाना क्षेत्र से गत दिनों लापता हुई विवाहिता का नाते प्रथा में दूसरे युवक के साथ शादी रचाने का मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदार ने मामले में रिपोर्ट देकर नाते प्रथा में विवाहिता को अगवाकर ले जाने व सौदेबाजी का आरोप लगाया है।

- Install Android App -

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।पुलिस के अनुसार नारेली निवासी एक जने ने बताया कि गत 30 अप्रेल को उसके भाई की पत्नी की उसने गुमशुदगी दर्ज करवाई। पड़ताल में आया कि लाडपुरा निवासी ओमप्रकाश उसके भाई की पत्नी को अपने साथ ले गया। आरोपित 15 दिन तक छिपते रहे। ओमप्रकाश के परिजन पर दबाव बनाया तो वह उसे नारेली छोड़ गए। फिर वह महिला को बयान के लिए अलवर गेट लेकर आया।सके बाद गांव लौट रहे थे तो वाहन में लाडपुरा निवासी छोटूनाथ, ओमप्रकाश नाथ, गेगल निवासी राजूनाथ और गुरवाड़ा निवासी मोहननाथ ने बड़लिया चौराहा से पहले उन्हें रोक लिया। आरोपित महिला का नाते प्रथा में विवाह की जानकारी देते हुए उसे लाडपुरा ले गए। वह 15 मई को छोटूनाथ के घर लाडपुरा गया तो महिला नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि छोटू और मोहन नाथ ने सोदेबाजी करके महिला को उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए उकसाया। फिर उनसे फैसले के लिए 5 लाख की मांग की।