jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

इलाज के नाम पर डॉक्टर ने नशा का इंजेक्शन देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुमला |  घाघरा थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर डॉक्टर के द्वारा नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने लड़की को नशा का इंजेक्शन देकर पहले उसे बेहोश किया फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने थाने में इसलिए लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.|

- Install Android App -

लड़की अपने माता-पिता के साथ 29 मई को घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काडीह गांव में डॉक्टर मंगल देव के पास गई थी. उसी दौरान डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की घर आने के बाद अपना परिजनों से आपबीती बताई. जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता उसे लेकर थाना पहुंचे. जहां लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई.

एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी डॉक्टर मंगल देव को उसके घर से गिरफ्तार कर ली.उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि छानबीन के दौरान पता चला कि मंगल देव झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में लोगों का इलाज किया करता है|